रुद्रपुर पहुंचीं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
मोदी–धामी नेतृत्व में बढ़ रहा भाजपा का जनाधार, महिलाओं का बढ़ता जुड़ाव
रुद्रपुर में संगठनात्मक मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा, कई पदाधिकारी रहे मौजूद
रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं देहरादून जिला पंचायत की प्रथम महिला अध्यक्ष रुचि भट्ट का रुद्रपुर आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ ने महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ होटल पहुंचकर उन्हें बुके भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। विशेषकर महिलाएं पार्टी की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका सीधा लाभ प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा है।
प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां महिलाओं को विशेष सम्मान दिया जाता है और उनकी योग्यता के आधार पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष से संगठनात्मक विषयों सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा भी की गई।
इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, कुमाऊं संयोजिका अंजू भुड्डी, जिलाध्यक्ष नीता सक्सेना, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, दीपिका मित्तल, माही सकलानी, सौरव सैनी, राजेश कामरा, प्रीति धीर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






