वेद मंदिर की स्थापना से युवा पीढ़ी को मिलेगा संस्कृति और सभ्यता का ज्ञानः विकास शर्मा – मंदिर के लोकार्पण अवसर पर महापौर ने की मंदिर के गुंबद और सड़क निर्माण की घोषणा

Spread the love

वेद मंदिर की स्थापना से युवा पीढ़ी को मिलेगा संस्कृति और सभ्यता का ज्ञानः विकास शर्मा
– मंदिर के लोकार्पण अवसर पर महापौर ने की मंदिर के गुंबद और सड़क निर्माण की घोषणा

रुद्रपुर । काशीपुर रोड स्थित पॉम ग्रीन में नव स्थापित वेद मंदिर का भव्य हवन यज्ञ के साथ विधि विधान से लोकार्पण संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे महापौर विकास शर्मा सहित कई विद्वान संतों और गणमान्य नागरिकों ने हवन यज्ञ में पूर्णाहूति दी। सभी उपस्थित अतिथियों ने वेद मंदिर की स्थापना पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान महापौर विकास शर्मा ने मंदिर के विकास हेतु बड़ी घोषणाएं करते हुए मंदिर गुंबद निर्माण और एक सड़क का निर्माण जल्द ही नगर निगम की ओर से कराने का आश्वासन दिया।

श्री वेद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने श्री वेद मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि यह मंदिर युवा पीढ़ी को सनातन धर्म से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने आर्य समाज के योगदान पर चर्चा करते हुए कहा कि आज आर्य समाज देश में प्राचीन भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम बखूबी कर रहा है। महर्षि दयानंद के संदेश और उनकी शिक्षाओं को जन जन तक पहुंचाने में आर्य समाज की भूमिका सदैव अहम रही है। रुद्रपुर में पुरोहित पंडित प्रभात कुमार आर्य के नेतृत्व में लंबे समय से आर्य समाज वेदों का ज्ञान और प्राचीन परंपरा का निर्वहन करता आ रहा है जो सराहनीय है।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी को अपनी मूल संस्कृति और सभ्यता से जोड़ने की नितांत आवश्यकता है। वेद मंदिर की स्थापना से सनातन का प्रचार प्रसार होगा और नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास की जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि जब हम मंदिर, मठ और पूजा घरों से जुड़े रहते हैं तो हम अपनी जड़ों और परंपराओं के करीब रहते हैं जिससे हम अपनी संस्कृति को बेहतर ढंग से सीख पाते हैं। सनातन धर्म की महानता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सनातन से बड़ा कोई धर्म नहीं है क्योंकि यही एकमात्र ऐसा धर्म है जो सर्वे भवंतु सुिखनः की बात करते हुए सबको साथ लेकर आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करता है।इस विशेष अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने महापौर सहित अन्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में यज्ञाचार्य पंडित शिवदत्त पाण्डे, पंडित प्रदीप शास्त्री, गीता पाण्डे शास्त्री, आचार्य विश्वमित्र शास्त्री, वरूण दर्शनाचार्य पंडित प्रभात कुमार आर्य, पुरोहित पंडित विराट कुमार आर्य, मोहन तिवारी, विजय तोमर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *