अज्ञात बाइक सवारों ने कार चालक पर की फायरिंग, बाल-बाल बचा चालक

Spread the love

अज्ञात बाइक सवारों ने कार चालक पर की फायरिंग, बाल-बाल बचा चालक
रुद्रपुर।
रुद्रपुर में अज्ञात बाइक सवारों द्वारा कार चालक पर फायरिंग किए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फायरिंग में कार का पिछला शीशा चकनाचूर हो गया, जबकि चालक बाल-बाल बच गया। शोर-शराबा होने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में भूरारानी निवासी राकेश पुत्र हृदय सहनी ने बताया कि वह अपनी कार संख्या यूके 07 बीजी 4310 से अपने एक साथी के साथ भूरारानी रोड से सिटी वन गेट की ओर जा रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात बाइक सवार वहां पहुंचे और अचानक उनकी कार पर फायरिंग कर दी।
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच शोर मचने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। गोली लगने से कार का पिछला शीशा टूट गया, जबकि कार चालक सुरक्षित बच गया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *