कांग्रेस में शामिल होने के बाद कीरतपुर कोलड़ा पहुंचे ठुकराल, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Spread the love

ठुकराल बोले—जनता की सेवा और विकास के लिए समर्पित है जीवन

कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी मजबूत करने का ठुकराल का आह्वान

कांग्रेस ही सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी: ठुकराल

सुनीता सिंह व सर्वेश सिंह के आवास पर हुआ भव्य स्वागत कार्यक्रम

ठुकराल ने कहा—कार्यकर्ताओं के सम्मान में नहीं आने देंगे कोई कमी

 

रुद्रपुर। कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार ग्राम सभा कीरतपुर कोलड़ा पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और समर्थकों ने फूल-मालाओं व नारेबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह का आयोजन कुरैया की जिला पंचायत सदस्य सुनीता सिंह एवं बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव सर्वेश सिंह के आवास पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान जनसमूह को संबोधित करते हुए ठुकराल ने अपने राजनीतिक भविष्य और कांग्रेस की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और आम आदमी के प्रति उसकी प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर ही उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उनके अनुसार वर्तमान समय में कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की क्षमता रखती है।

ठुकराल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उनका जीवन जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाएंगे और समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं के सम्मान में कोई कमी नहीं आने देने की बात भी कही।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया, ताकि आने वाले समय में क्षेत्र में विकास की नई दिशा स्थापित की जा सके। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने भी उन्हें आगामी चुनाव में पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सर्वेश सिंह, सुनीता सिंह, गोपाल सिंह, मलखान सिंह, राघव सिंह, रमेश सिंह, अंग्रेज सिंह, अवतार सिंह, वीरेंद्र पाल, अंकुर चौधरी, गौरव गिरी, इंद्रजीत सिंह, पारस नाथ, निशांत सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *