रुद्रपुर में ‘खेलो इंडिया अस्मिता फेंसिंग सिटी लीग’ का सफल आयोजन नन्हे तलवारबाजों ने दिखाया दम, खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

Spread the love

रुद्रपुर में ‘खेलो इंडिया अस्मिता फेंसिंग सिटी लीग’ का सफल आयोजन

नन्हे तलवारबाजों ने दिखाया दम, खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

फेंसिंग सिटी लीग में उभरते खिलाड़ियों ने दिखाया जबरदस्त जोश

अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों ने जीते पदक

ईपी, साब्रे और फॉयल स्पर्धाओं में दिखी कड़ी टक्कर

मुख्य अतिथि निर्मला बिष्ट ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

अभिभावकों ने सराहा आयोजन, कहा—खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन अवसर

 

रुद्रपुर। जिला क्रीड़ा संघ रुद्रपुर द्वारा 5 अप्रैल 2026 को स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में ‘खेलो इंडिया अस्मिता फेंसिंग सिटी लीग (2025-26)’ का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर एवं जनपद के 19 उभरते हुए तलवारबाजों ने प्रतिभाग कर अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का आयोजन अंडर-14 एवं अंडर-17 आयु वर्ग में किया गया, जिसमें तलवारबाजी की तीनों स्पर्धाएं—ईपी (Epee), साब्रे (Sabre) एवं फॉयल (Foil) में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सुश्री निर्मला बिष्ट रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला क्रीड़ा अधिकारी सुश्री जानकी कार्की एवं उत्तराखंड फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि निर्मला बिष्ट ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। वहीं जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की ने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की यह पहल सराहनीय है, जिससे विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच मिल रहा है।

उत्तराखंड फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ग्रोवर ने प्रतियोगिता को खिलाड़ियों की प्रतिभा खोजने का बेहतर माध्यम बताते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और इससे क्षेत्र में फेंसिंग के प्रति नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

प्रतियोगिता के दौरान अभिभावकों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे खिलाड़ियों के लिए बेहतर मंच बताया। प्रतियोगिता का संचालन पारदर्शी एवं पेशेवर तरीके से किया गया। मुकाबलों की ऑफिशिएटिंग अनुभवी एनआईएस डिप्लोमाधारकों द्वारा की गई, जिससे खेल की गुणवत्ता एवं निष्पक्षता बनी रही। समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पदक वितरित किए गए।

परिणाम इस प्रकार रहे—

अंडर-14 वर्ग

फॉयल: वैष्णणी (स्वर्ण), पावनी शर्मा (रजत), राजशी बिष्ट (कांस्य)

साब्रे: गुंजन (स्वर्ण), तनरूप कौर (रजत)

ईपी: श्रद्धा जोशी (स्वर्ण), युविका (रजत)

अंडर-17 वर्ग

फॉयल: स्विती (स्वर्ण), मन्नत (रजत), अर्पिता (कांस्य)

साब्रे: स्विती (स्वर्ण), परी (रजत), अर्पिता (कांस्य)

ईपी: वंशिका (स्वर्ण), परी (रजत)

कुल मिलाकर प्रतियोगिता उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुई, जिसने क्षेत्र में फेंसिंग खेल को नई पहचान देने का कार्य किया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *