*राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की SIT रिपोर्ट सीधे सुप्रीम कोर्ट को सौंपी जाएगी, जांच पूरी करने के लिए मांगा अतिरिक्त समय*

Spread the love

*राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की SIT रिपोर्ट सीधे सुप्रीम कोर्ट को सौंपी जाएगी, जांच पूरी करने के लिए मांगा अतिरिक्त समय*

नई दिल्ली। राम मंदिर में चढ़ावा और दान की कथित चोरी के मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) अपनी रिपोर्ट सीधे सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी। मामले की जांच अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, लेकिन एसआईटी ने विस्तृत जांच पूरी करने और अंतिम रिपोर्ट तैयार करने के लिए राज्य सरकार से अतिरिक्त समय की मांग की है।

सूत्रों के अनुसार, एसआईटी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अपनी अंतरिम रिपोर्ट दाखिल करेगी। इसके बाद न्यायालय के समक्ष अब तक की जांच की प्रगति और आगे की कार्रवाई का ब्यौरा प्रस्तुत किया जाएगा। बताया जा रहा है कि अंतिम जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद उसे भी सीधे सुप्रीम कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

गौरतलब है कि यह मामला राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे और दान राशि की कथित चोरी से जुड़ा है, जिसकी जांच के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *