पीसीएस परीक्षा में प्रदेश में प्रथम आईं जसमीत कौर, राजकुमार ठुकराल ने दी बधाई
राजकुमार ठुकराल बोले—जसमीत कौर युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत
जसमीत कौर ने बढ़ाया जनपद का गौरव, राजकुमार ठुकराल ने सराहा परिश्रम
रुद्रपुर। उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर रुद्रपुर और ऊधमसिंहनगर जनपद का नाम रोशन करने वाली जसमीत कौर को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने उनके आवास पहुंचकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने जसमीत कौर और उनके परिवार को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
पूर्व विधायक ने जसमीत कौर को गणेश जी की प्रतिमा भेंट कर, शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जसमीत कौर ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे रुद्रपुर और जनपद का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को प्राप्त किया जा सकता है। जसमीत कौर की उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि छोटे शहरों के युवा भी अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर बड़ी सफलताएं अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जसमीत कौर भविष्य में भी अपने कार्यों से प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी।
इस दौरान जसमीत कौर के पिता जसवंत सिंह पाहवा, माता मनप्रीत कौर तथा भाई सहजपाल सिंह पाहवा सहित परिवार के सदस्यों ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य सरिता चौधरी, अंकित बठला, सुनील चुघ, ललित बिष्ट, गुरमीत कौर, अमन सिंह पाहवा, प्रेम कौर, मलकीत सिंह, इन्द्रजीत कौर, गुरुचरण सिंह, बचन कौर, करनैल सिंह, परमवीर सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।







