पुष्कर सिंह धामी की घोषणा साकार, किच्छा-रुद्रपुर मार्ग को मिली स्वीकृति

Spread the love

किच्छा में 22 करोड़ से बनेगी 8.5 किमी सड़क, ग्रामीणों में खुशी की लहर

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

मुख्यमंत्री के विशेष लगाव से किच्छा में तेजी से हो रहा विकास

किच्छा। उधम सिंह नगर जनपद के किच्छा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इसी क्रम में किच्छा–नगला मार्ग से अटरिया रोड होते हुए रुद्रपुर तक करीब 8.5 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 22 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस स्वीकृति के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आनंदपुर शिव धाम कॉलोनी में आयोजित स्वागत समारोह में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का ग्रामीणों द्वारा फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का किच्छा क्षेत्र के प्रति विशेष लगाव है, जिसके चलते विकास कार्यों को तेजी से मंजूरी मिल रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए किए गए प्रयास लगातार जारी रहेंगे और किच्छा का विकास किसी भी स्थिति में रुकने नहीं दिया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रधान संघ अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव ने भी मुख्यमंत्री और पूर्व विधायक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से नगला, शांतिपुरी, किच्छा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन सुगम होगा। साथ ही स्थानीय व्यापार, शिक्षा और अन्य गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार पांडे, ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र गौतम तथा वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी ने किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे, जिनमें अजीत सिंह, डीएन यादव, देव नारायण शर्मा, रमी गुप्ता, आकाश गुप्ता, तुलसी विष्ट, दीपा पुनेठा, दुर्गावती देवी, अंगद यादव, राजेंद्र सिंह, नंदलाल चौबे, पारस गुप्ता, सचिन शर्मा, हरिकिशोर, अखिलेश यादव, सोनी श्रीवास्तव, ओम प्रकाश, शशि उपाध्याय, दीपक मिश्रा, महावीर, महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र, मनीष गुप्ता, अंकित पाठक, विश्वनाथ, कृष्णा कान्हा तिवारी, सुधीर शाही, नीरज द्विवेदी सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *