*सख्त जनसंख्या नियंत्रण क़ानून की मांग को गैरसैण विधानसभा मे उठाने पर विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल ने विधायक शिव अरोरा का रामदरबार व तलवार भेट कर किया जोरदार स्वागत*

Spread the love

*सख्त जनसंख्या नियंत्रण क़ानून की मांग को गैरसैण विधानसभा मे उठाने पर विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल ने विधायक शिव अरोरा का रामदरबार व तलवार भेट कर किया जोरदार स्वागत*

रुद्रपुर। गैरसेण विधानसभा के दौरान रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा द्वारा उठाये गये बहुँचर्चित विषय जनसंख्या नियंत्रण क़ानून बनाने कि मांग को सदल मे उठाया था वही सत्र से वापसी बाद क्षेत्र मे पहुंचे विधायक का मंगलवार को आवास विकास स्थित विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति कार्यालय पर विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल की टीम ने जनसंख्या नियंत्रण क़ानून की मांग उठाने पर विधायक को रामदरबार व तलवार भेट कर स्वागत किया।

इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद जिला मंत्री राजेंद्र मेहरा ने कहा रुद्रपुर विधायक हिन्दू के विषय को सदैव मुखर होकर उठाते आये है इससे पूर्व भी विधायक अरोरा ने लेड जिहाद,लव जिहाद के विषय को भी उत्तराखंड विधानसभा मे उठाया है जिसके परिणामस्वरूप लोगो मे जनजागरण का कार्य हुआ ओर जिसके ताज़ा उदाहरण इंद्रा चौक अवैध निर्माण को हटाने का कार्य प्रशासन द्वारा किया गया ।
मेहरा ने कहा जिस प्रकार विधायक शिव अरोरा ने इस बार बताया हम 5 हमारे 25 की नीति यहाँ उत्तराखंड मे तेजी से डेमोग्राफ़ी चेंज को बढ़ावा दे रही है जिससे जनसंख्या असंतुलन की स्थिति पैदा हो गई,इसलिए हम स्वयं इस महत्वपूर्ण जनसंख्या क़ानून की मांग का समर्थन करते हे ओर विधायक अरोरा का अपने कार्यालय पर स्वागत अभिन्दन किया ओर उम्मीद जताते है सरकार इस मांग को स्वीकार करते हुए सख्त क़ानून लायेगी।

वही विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से हमको देवभूमि उत्तराखंड के भविष्य की कल्पना करते हुए सख्त जनसंख्या नियंत्रण क़ानून की आवश्यकता है इसकी मांग उन्होंने गैरसैण विधानसभा सत्र के दौरान उठायी थी, निश्चित रूप से ऐसे विषयो से सामान्यतय जनप्रतिनिधि परेज करते है लेकिन रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने लेड जिहाद लव जिहाद के बाद जनसंख्या नियंत्रण क़ानून की माग को प्रमुखता से उठाते हुए अपनी मंशा को जहिर किया।
विधायक बोले वर्ष 2011 मे उत्तराखंड मे समुदाय विशेष की आबादी 14 प्रतिशत हुई जो अब अनुमान के मुताबिक बढ़कर 18 प्रतिशत हो गई है यह घुसपैठिये पहाड़ के जिले मे तेजी से विस्तार की नीति अपना रहें है जिसके चलते उत्तराखंड का बजट बिगड गया है उन्होंने कहा इस सख्त क़ानून के माध्यम से 3 बच्चे से अधिक वालों की आयुष्मान, फ्री राशन, सरकारी मकान जैसी सभी सुविधा का लाभ बंद होना चाहिए हम बात करे हमारी बात करे जनसंख्या का बढ़ता दबाब ओर एक विशेष समुदाय की संख्या मे तेजी से बढ़ोतरी यह हमारी आने वाली पढ़ी को संकट मे डाल सकती है तभी हमको आये दिन हिन्दुओ के साथ मारपीट, पलायन व विशेष वर्ग के लोगो की संख्या अधिक के चलते घर छोड़ने पर मजबूर करना जैसे परिणाम अनेको जगह देखने को मिल रहें है।

शिव अरोरा ने कहा वह विधायक बने है तो अपनी धर्म अपनी संस्कृति के संरक्षण के लिये सदैव प्रमुखता से विषय को उठाते रहेंगे ओर आगे भी उनके होते हुए रुद्रपुर क्षेत्र मे लव जिहाद लेंड जिहाद बिल्कुल होने नहीं दिया जायेगा ओर हमको उम्मीद है प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार जो स्वयं धर्म रक्षित के रूप मे देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति को मजबूत करने का कार्य कर रही है वह उनके द्वारा उठाये गए जनसंख्या नियंत्रण क़ानून की मांग को गंभीरता से लेगी ओर एक सख्त जनसंख्या नियंत्रण क़ानून देवभूमि उत्तराखंड मे लागू करेंगे। जिससे उत्तराखंड मे एक वर्ग की बढ़ती जनसंख्या पर पूर्ण रूप से अंकुश लगेगा।
विधायक शिव अरोरा ने विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल का आभार व्यक्त किया ओर उनके द्वारा समाज हित मे धर्म हित मे किये जा रहें जनजागरण कार्य की सरहाना की।

इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद जिला मंत्री राजेंद्र सिंह मेहरा, जिला मातृशक्ति सयोजिका अर्चना सिंह, सचिन शर्मा रुद्रपुर इकाई अध्यक्ष विहिप, सुदेव दास गुप्ता, जोगेंद्र चौहान, यश चौहान, प्रिंस कोली, शिव शंकर, सांसद प्रतिनिधि कपिल शर्मा, रमेश बिष्ट जिला सयोंजक बजरंग दल, यशू श्रीवास्तव बजरंग दल सहसयोजक, मनोज मदान, मयंक कक्कड़, राजीव कामरा, सुनील सागर, डंम्पी चोपडा आदि लोग मौजूद रहें।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *