सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज में एनएसएस का एक दिवसीय शिविर, योग और स्वच्छता अभियान आयोजित

Spread the love

रुद्रपुर।

सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर की शुरुआत योगाभ्यास से हुई। इसके पश्चात स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर एवं पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित बौद्धिक सत्र में प्रोफेसर सर्वजीत सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री मंजीत सिंह ने विद्यार्थियों द्वारा किए गए श्रमदान की सराहना करते हुए उन्हें महाविद्यालय परिसर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

एनएसएस के प्रभारी डॉ. चंद्रपाल ने ‘ईट इंडिया यूथ हैकथन उत्तराखंड–2026’ के बारे में जानकारी देते हुए पंजीकरण प्रक्रिया से स्वयंसेवियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों की आयु 18 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा उनके पास संस्था का वैध पहचान पत्र होना अनिवार्य है। विजेता टीम को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी संबंधित लिंक पर जाकर विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिल्पी अग्रवाल ने राष्ट्रीय यूथ पार्लियामेंट के संबंध में जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं को इसमें सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डॉ. वसुंधरा उपाध्याय, श्री जनार्दन कांडपाल, श्री संदीप, सत्येंद्र शाह, कैलाश चौधरी, अनमोल सिंह, तरनजीत सिंह, रोहित कुमार, गोविंद, सरिता बिष्ट सहित छात्र संघ अध्यक्ष रजत सिंह बिष्ट एवं छात्र नेता प्रेम विश्वास समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *