*विधायक शिव अरोरा ने शिवनगर में दो विकास कार्यों का किया लोकार्पण* *शिव मंदिर में आरसीसी लिंटर और काली मंदिर में टाइल्स निर्माण कार्य जनता को समर्पित*

*विधायक शिव अरोरा ने शिवनगर में दो विकास कार्यों का किया लोकार्पण*

 

*शिव मंदिर में आरसीसी लिंटर और काली मंदिर में टाइल्स निर्माण कार्य जनता को समर्पित*

 

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ स्थित शिवनगर में विधायक निधि से कराए गए दो विकास कार्यों का विधायक शिव अरोरा ने लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। उन्होंने शिव मंदिर में आरसीसी लिंटर और काली मंदिर में टाइल्स निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। शिवनगर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ विधायक का स्वागत किया।

 

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारा जा रहा है। उनका प्रयास है कि प्रत्येक वार्ड में स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्य कराए जाएं, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

 

उन्होंने कहा कि ट्रांजिट कैंप के शिवनगर क्षेत्र में मुख्य मार्ग की स्थिति खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए राज्य योजना के तहत मार्ग का निर्माण कराया गया, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली है।

 

विधायक ने कहा कि शिवनगर स्थित शिव मंदिर में आरसीसी लिंटर निर्माण से मंदिर की व्यवस्था बेहतर होगी और श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। वहीं, काली मंदिर में टाइल्स लगाने और सौंदर्यीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे पूरा कर लिया गया है।

 

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल हमारी आस्था और संस्कृति के प्रमुख केंद्र हैं। इनका स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त होना आवश्यक है। क्षेत्र के धार्मिक स्थलों के विकास के लिए आगे भी प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य कराना उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किए जाते रहेंगे।

 

कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, अनिल शर्मा, पार्षद कैलाश राठौर, राजेंद्र राठौर, मुकेश रस्तोगी, भाजपा नेता मदन दिवाकर, दीपू रस्तोगी, दीपक दिवाकर, चेतराम, शिवचरण, विशाल रस्तोगी, नितिन सक्सेना, संजय सैनी, मुन्ना लाल गंगवार, भूपेंद्र, मनोज मदान, मयंक कक्कड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement