*विधायक शिव अरोरा ने एनएच 87 से अटरिया मन्दिर होते हुऐ सिडकुल ढाल क़ो जाने वाले 4 किलोमीटर लम्बे मार्ग का किया लोकार्पण*

Spread the love

*विधायक शिव अरोरा ने एनएच 87 से अटरिया मन्दिर होते हुऐ सिडकुल ढाल क़ो जाने वाले 4 किलोमीटर लम्बे मार्ग का किया लोकार्पण*

*16 वर्षो से जर्जर हाल मे था मार्ग हजारों लोगो क़ो मिलेगा मार्ग निर्माण का लाभ*

 

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने 16 वर्षो से जर्जर हाल मे एनएच 87 से अटरिया मंदिर मोड़ होते हुऐ परशुराम चौक सिडकुल ढाल तक जाने वाली 4 किलोमीटर लम्बी 1.94 करोड़ लागत से बनी हॉटमिक्स मार्ग का फीता काटकर लोकार्पण जनता क़ो समर्पित किया।

इस आवास पर सिडकुल ढाल के पास कार्यक्रम आयोजित हुआ जहाँ पहुँचे विधायक शिव अरोरा का स्थानीय नेताओं, पार्षदों ने विधायक शिव अरोरा का गर्मजोशी से साथ फूलमालाओ से जोरदार स्वागत किया।

 

लोकार्पण करने पहुँचे विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से 16 वर्षो के संघर्ष मे यह मार्ग काफ़ी आंदोलन का साक्षी बना यहाँ पर बरसात के कारण गड्डो का आलम ऐसा था की आये दिन टुक टुक पलटने और लोगो के चोटिल होने की घटना प्रकाश मे आती थी इस सड़क के निर्माण के लिये कई बार लोगो ने दरी बिछाकर धरने दिये।

तो वही विधायक बनने के बाद से विधायक शिव अरोरा द्वारा इस महत्वपूर्ण मार्ग जिससे सिडकुल जाने वालों प्रतिदिन 50 हजार से अधिक इस मार्ग का प्रयोग करते है, वही विधायक ने इस मार्ग का प्रस्ताव राज्य योजना से स्वीकृत करवा कर लोगो की आये दिन होने वाली दुर्घटना पर विराम लगाया और सड़क निर्माण से जनता का अवगमन सुगम हुआ।

 

विधायक शिव अरोरा बोले अपने 3.5 साल के कार्याकाल मे उन्होंने कई महत्वपूर्ण मार्गो का निर्माण करवाया जो दशकों से खस्ता हाल थे।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार मे विकास कार्यों क़ो नई रफ्तार मिली है, देवभूमि उत्तराखंड क़ो एक नई पहचान मिली है विकास के पथ पर भी उत्तराखंड तेज गति से आगे बढ़ा है।

 

इस दौरान मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, जिला तरुण दत्ता, राजकुमार साह, पार्षद निमित्त शर्मा, राधेश शर्मा, सांसद अनुभव चौधरी, डॉ अशोक निराला, सुन्दर लाल, पंकज, दिनेश राणा, नवीन साह, एमपी मौर्य, राजेंद्र राठौर, शंकर विश्वास, पवन राणा, प्रभु यादव, आदेश भरद्वाज, अलोक, गिरीश राठौर, शैलेश गुप्ता, मुरली यादव, बलवीर सिंह, गीता शर्मा, आशा मुंजाल, संतोष पाल, सुदीप डे, राजा भरद्वाज, रचित सिंह, मनोज मदान, दिवान रेसवाल, अपूर्व विश्वास, अरविन्द पाल, जीतेन्द्र पाल, संजू, आकाश रस्तोगी, सतेन्द्र सिंह, रघुवीर सिंह, राज किशोर, लाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *