बूथ 121 पर सामूहिक रूप से सुना गया ‘मन की बात’ कार्यक्रम
किच्छा। नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को रविवार को बूथ संख्या 121, किच्छा स्थित कविता मान के आवास पर सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया।
कार्यक्रम के उपरांत राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का जन-आंदोलन है। यह समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा पहुंचाने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक समरसता के लिए प्रधानमंत्री द्वारा किया गया आह्वान अत्यंत प्रेरणादायक है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता को आवश्यक बताया तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ‘वोकल फॉर लोकल’ अपनाने की अपील की। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन एवं जल संरक्षण जैसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए युवाओं को नवाचार, तकनीक और स्टार्टअप के माध्यम से देश को नई दिशा देने के लिए प्रेरित किया गया।
पूर्व विधायक ने कहा कि ‘मन की बात’ में दिए गए संदेश हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं और इन्हें जन-जन तक पहुंचाकर व्यवहार में उतारना आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री के विचारों की सराहना करते हुए राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, मनमोहन सक्सेना, संदीप अरोड़ा, संजीव खन्ना, कविता मान, इमरान मलिक, विशाल गुप्ता, श्याम सुंदर बिष्ट, प्रकाश पंत, धनीराम, ओम तनेजा, सुभाष तनेजा, विकी अरोड़ा, सोनी चीमा, करुणा तिवारी, मधु गुप्ता, सुनीता गंगवार, रजनी देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. हारून मलिक, संदीप गोयल, अमरीक सिंह, रितिक कश्यप, देवेंद्र शर्मा, बाबू अल्वी, विजय अरोड़ा तथा पूरन भट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







