कपूर ट्रेडर्स ने पूरे किए 50 गौरवशाली वर्ष, अब इलेक्ट्रिक स्कूटी की दुनिया में रखा कदम

Spread the love

 

कपूर ट्रेडर्स ने पूरे किए 50 गौरवशाली वर्ष, अब इलेक्ट्रिक स्कूटी की दुनिया में रखा कदम

 

रुद्रपुर के प्रतिष्ठित कारोबारी प्रतिष्ठान कपूर ट्रेडर्स ने अपने तेल एवं ऑटोमोबाइल व्यवसाय के 50 वर्षों की सफलता पूर्ण यात्रा पूरी कर ली है। इस ऐतिहासिक अवसर पर, कपूर ट्रेडर्स ने इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का भव्य उद्घाटन किया है, जिसमें दो प्रमुख ब्रांड KapGlide और Warivo की स्कूटियां उपलब्ध कराई गई हैं।

 

नए शोरूम में कुल 15 आकर्षक मॉडल उपलब्ध हैं, जिनकी रेंज 60 किलोमीटर से लेकर 120 किलोमीटर तक है। ये सभी स्कूटियां नॉन-आरटीओ सेगमेंट की हैं, यानी इनको चलाने के लिए लाइसेंस की आवश्यकता नहीं है।

Warivo देश की एकमात्र कंपनी है जो नॉन-आरटीओ स्कूटी पर 3 वर्षों की वारंटी प्रदान करती है, जो उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी सुविधा है।

 

रुद्रपुर शहर के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का उद्घाटन माननीय मेयर श्री विकास शर्मा जी द्वारा किया गया। श्री शर्मा जी रुद्रपुर के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि हैं, जो शहर के विकास और युवाओं को स्वच्छ एवं आधुनिक परिवहन साधन उपलब्ध कराने के पक्षधर रहे हैं।

 

इस अवसर पर शोरूम के मालिक श्री वीरेन्द्र कपूर एवं श्री अभय कपूर उपस्थित रहे।

Warivo कंपनी से प्रमुख प्रतिनिधियों में –

• श्री यश (ZSM, Warivo)

• श्री वैभव (ASM, Warivo)

• श्री अनुज (टेक्निकल एक्सपर्ट, Warivo)

विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

साथ ही इस शुभ अवसर पर रूचि कपूर, शिवांगी कपूर, गुरतेज सिंह, करुण गुप्ता, यामिनी गुप्ता, राजेश जग्गा एवं सोनू जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया।

 

कपूर ट्रेडर्स का यह कदम रुद्रपुर में हरित ऊर्जा और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *