झनकईया थाना का एसएसपी अजय गणपति ने किया औचक निरीक्षण, भारत-नेपाल सीमा का लिया जायजा

Spread the love

झनकईया थाना का एसएसपी अजय गणपति ने किया औचक निरीक्षण, भारत-नेपाल सीमा का लिया जायजा
रुद्रपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने शनिवार को थाना झनकईया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, कार्यालय अभिलेखों और पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण रजिस्टरों और अभिलेखों का अवलोकन किया तथा उन्हें सुव्यवस्थित रखने और समय-समय पर अद्यतन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही थाना मैस और कर्मचारी बैरकों का भी निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को अनुशासन, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के लिए कहा।
एसएसपी ने थाने में तैनात विवेचकों का ओआर लेते हुए लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने सभी मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण और विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विवेचना के दौरान साक्ष्यों का सही संकलन करने और अभियोगों की प्रगति की नियमित समीक्षा करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के बाद एसएसपी अजय गणपति ने भारत-नेपाल सीमा से सटे थाना झनकईया क्षेत्र के ग्राम सिसैया और मेलाघाट के नावघाट क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के पूर्व एवं वर्तमान ग्राम प्रधानों, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों तथा करीब 40-50 ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर जनसंवाद किया और उनकी समस्याएं व सुझाव सुने।
ग्रामीणों द्वारा सीमा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराए जाने पर एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान उन्होंने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अधिकारियों और जवानों के साथ बैठक कर सीमा क्षेत्र की सुरक्षा, गश्त व्यवस्था और आपसी समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा पुलिस और एसएसबी के बीच बेहतर समन्वय के साथ संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और आमजन के साथ लगातार संवाद बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *