ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई, 24 के चालान, 17 सीज
पुलिस की सख्ती से ट्रांसपोर्टरों में हड़कंप
सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन का जीरो टॉलरेंस रुख
पुलिस कार्रवाई से सड़क सुरक्षा अभियान को मिला बल
ओवरलोडिंग बना हादसों का कारण, पुलिस ने दिखाई सख्ती
रुद्रपुर/ऊधमसिंहनगर। प्रदेश में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के नेतृत्व में जनपद भर में ओवरलोडिंग के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा चलाए गए सघन अभियान में कुल 24 ओवरलोड वाहनों के चालान, 17 वाहनों को सीज तथा 14 वाहनों के कोर्ट चालान किए गए। अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोडिंग सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है, इसलिए इस प्रकार के अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा।
थाना-वार कार्रवाई
कोतवाली काशीपुर: 02 वाहनों पर कार्रवाई, 02 सीज, 02 कोर्ट चालान।
कोतवाली आईटीआई: 01 वाहन का चालान, 01 कोर्ट चालान।
कोतवाली केलाखेड़ा: 02 वाहनों पर कार्रवाई, 02 सीज, 02 कोर्ट चालान।
कोतवाली पंतनगर: 02 वाहनों पर कार्रवाई, 02 सीज।
कोतवाली किच्छा: 03 चालान, 02 सीज, 01 कोर्ट चालान।
थाना पुलभट्टा: 03 चालान, 03 सीज, 03 कोर्ट चालान।
कोतवाली सितारगंज: 05 चालान, 05 वाहन सीज।
यातायात रुद्रपुर: 06 चालान, 01 वाहन सीज, 05 कोर्ट चालान।
पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से निर्धारित भार सीमा का पालन करने तथा यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन करने की अपील की है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।







