प्रवेश उत्सव में डॉ. गणेश उपाध्याय ने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने का किया आह्वान

Spread the love

प्रवेश उत्सव में डॉ. गणेश उपाध्याय ने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने का किया आह्वान

उज्ज्वल भविष्य की नींव है शिक्षा: डॉ. उपाध्याय

मिड-डे मील और मुफ्त सुविधाओं का उठाएं लाभ: डॉ. उपाध्याय

नई शुरुआत का प्रतीक है प्रवेश उत्सव: डॉ. उपाध्याय

शिक्षा से ही खुलेगा सफलता का रास्ता: डॉ. गणेश उपाध्याय

 

रुद्रपुर। ग्राम सभा गडरिया बाग स्थित रजपुरा प्राइमरी पाठशाला में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय ने अभिभावकों और विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि प्रवेश उत्सव केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि बच्चों के जीवन में एक नई शुरुआत है, जो उनके सपनों और क्षमताओं को दिशा देने का कार्य करता है। डॉ. उपाध्याय ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, जिससे वे शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को संवार सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा के साथ-साथ मिड-डे मील, पुस्तकें, कॉपियां, यूनिफॉर्म और जूते जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ऐसे में समाज के सभी लोगों का दायित्व बनता है कि वे बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करें।

डॉ. उपाध्याय ने कहा कि यदि बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त करेंगे तो समाज सशक्त होगा और देश निश्चित रूप से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य चौधरी नवनीत, सुरेश पंत, भागु, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तारा राय, शांति देवी सहित दर्जनों अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *