डॉ. भीमराव अम्बेडकर युवा मंच के नेतृत्व में सैकड़ों लोग रैली में शामिल
अम्बेडकर पार्क से शहरभर में गूंजी यूजीसी समर्थन की आवाज
रुद्रपुर में यूजीसी समर्थन को लेकर जनसभा व शहरव्यापी प्रदर्शन
रुद्रपुर —
डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क में रविवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर युवा मंच की ओर से संयोजक दीपक कुमार सागर के नेतृत्व में यूजीसी के समर्थन में जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने यूजीसी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखते हुए इसके समर्थन में एकजुटता व्यक्त की।
जनसभा के उपरांत यूजीसी के समर्थन में एक विशाल रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों—भगत सिंह चौक, गल्ला मंडी काशीपुर रोड, इन्द्रा चौक, नैनीताल रोड, डीडी चौक और अग्रसेन चौक—से गुजरती हुई पुनः डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क में आकर समाप्त हुई।
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने यूजीसी के समर्थन में नारे लगाए और संगठन के प्रति अपना समर्थन जताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की सहभागिता रही।






