हल्द्वनी  –  मण्डी डबल मर्डर का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार 

Spread the love

हल्द्वनी  –  मण्डी डबल मर्डर का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

 

 

हल्द्वानी। बड़ी मंडी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर मामले का पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

12 फरवरी 2026 की सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बड़ी मंडी क्षेत्र में एक युवक और एक युवती मृत अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया दोनों की पत्थर से कुचलकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्यों का बारीकी से निरीक्षण कर विशेष टीम गठित की।

 

मृतकों की पहचान शुभम टम्टा (निवासी तल्ला खोल्टा, अल्मोड़ा) और लक्ष्मी पोखरिया (निवासी मल्ली पोखरी, ओखलकांडा) के रूप में हुई। मृतका के परिजन की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 52/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

 

सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर, सौरभ भट्ट उर्फ भटिया, दीपू शर्मा उर्फ ध्रुव और दीपेश लटवाल उर्फ राज को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब के दौरान छेड़खानी का विरोध करने पर उन्होंने पहले शुभम की हत्या की और फिर पहचान छिपाने के लिए लक्ष्मी को भी मार डाला। दोनों के सिर पत्थर से कुचले गए।

 

गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर पुत्र स्व.उमेश सिंह निवासी वसुंधरा कॉलोनी बरेली रोड धानमिल हल्द्वानी उम्र 25 वर्ष, सौरभ भट्ट उर्फ भटिया पुत्र विनोद चन्द्र भट्ट निवासी तीनपानी खन्ना फार्म डी क्लास बरेली रोड हल्द्वानी उम्र 20 वर्ष, दीपू शर्मा उर्फ धु्रव पुत्र स्व. नन्हू लाल शर्मा निवासी वसुंधरा कॉलोनी बरेली रोड धानमिल हल्द्वानी उम्र 20 वर्ष और दीपेश लटवाल उर्फ राज पुत्र बहादुर सिंह लटवाल निवासी उत्तरांचल विहार बड़ी मुखानी पीलीकोठी हल्द्वानी उम्र 25 वर्ष, को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर, मोबाईल फोन, गौरव तथा दीपू शर्मा के खून से सने हुए कपड़े बरामद किये है। वहीं गौरव नेगी उर्फ अक्कु ठाकुर पुत्र स्व. उमेश सिंह निवासी वसुन्धरा कालोनी धान मिल टीपीनगर हल्द्वानी एक आदतन अपराधी है

 

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर, मोबाइल फोन और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी गौरव नेगी के खिलाफ पहले से 11 मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को 2500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा करते हुए कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *