समस्याओं को लेकर ठुकराल के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता का घेराव

Spread the love

समस्याओं को लेकर ठुकराल के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता का घेराव

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप और शिव नगर क्षेत्र की बदहाल विद्युत व्यवस्था और जानलेवा बनी हाईटेंशन लाइनों के खिलाफ स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लघु उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भदईपुरा स्थित विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अधिशासी अभियंता राजीव चक्रवर्ती, सहायक अभियंता अनु अरोड़ा, अवर अभियंता कुलदीप सिंह राठीका घेराव कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के त्वरित निस्तारण की चेतावनी दी।

घेराव के दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अधिकारियों को क्षेत्र की गंभीर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या 8, चामुंडा देवी मंदिर वाली गली में मकानों के ठीक ऊपर से 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। यह लाइन क्षेत्रवासियों के लिए लटकती तलवार बनी हुई है, जिससे कभी भी बड़ी जनहानि हो सकती है। ठुकराल ने जनहित का हवाला देते हुए इस लाइन को तत्काल आबादी क्षेत्र से बाहर शिफ्ट करने की पुरजोर मांग की।

ठुकराल ने विभाग को याद दिलाया कि इसी 11 केवी लाइन की चपेट में आने से होली के दिन कमल कोली नामक युवक बुरी तरह झुलस गया था। उन्होंने विभाग की लापरवाही पर रोष व्यक्त करते हुए घायल युवक को तत्काल उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग उठाई। साथ ही, ट्रांजिट कैंप की आंतरिक बस्तियों में विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए नए खंभे लगाने और बंद पड़े कनेक्शनों को बिना विलंब बहाल करने पर जोर दिया।

अधिशासी अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और तकनीकी व्यवहार्यता की जांच कर आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया। घेराव करने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ लघु उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता, विकास बंसल, सुरेंद्र गुप्ता, कमलदीप सोनकर, सुमित गुप्ता, अनिल गुप्ता, शिवांग पाठक, संजीव गुप्ता, पप्पू कोली, कुंवरपाल कोली, हिम्मत राम कोली, कमल कोली, सोनू ,दिवाकर, सुनील, संजय, देव, विशाल, सौरभ बेड हरेराम, सीमा अरोड़ा, वीरेंद्र कोली, आदि मौजूद थे


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *