आदर्श इंद्रा कॉलोनी में निकली भव्य कलश एवं शोभा यात्रा
कलश यात्रा में स्थानीय लोगों की रही सक्रिय सहभागिता
संकीर्तन में राम-राधा नाम से गूंजेगा पूरा क्षेत्र
रुद्रपुर। आदर्श इंद्रा कॉलोनी में श्री श्री अखण्ड महानाम संकीर्तन के आयोजन से पूर्व भव्य कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
शोभा यात्रा में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल भी शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की।
आयोजन समिति के अध्यक्ष गणेश सरकार ने बताया कि अखण्ड महानाम संकीर्तन 7 अप्रैल प्रातः 6 बजे से प्रारंभ होकर 10 अप्रैल प्रातः 6 बजे तक अनवरत चलेगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में श्री राम कृष्ण, राधा रानी, ठाकुर हर्षित, हरिगोपाल, ओम शांति हरि एवं राधा रमन सम्प्रदाय की विभिन्न कीर्तन मंडलियां अपनी प्रस्तुतियां देंगी।
कलश यात्रा में सरोज राय, पवित्र राय, विष्णु सरकार, अमित सरकार, कृष्ण सरकार, गौरंग विश्वास, शंकर सरकार, सुजीत पाल, विकास विश्वास, लिठोन मालाकार, समीर बावली, शुभंकर विश्वास, दीपक बाला, संजय ढाली, गौतम मदक, गोविंद राय, डॉ. ईश्वर मलिक, गुणधर, दुलाल राय, कार्तिक मंडल, काशीनाथ हाजरा, विधान सरकार, परिमल राय, मंटू मजूमदार, अशोक मंडल, कंकन विश्वास, हेमलाल अधिकारी, डॉ. विमल घरामी, खगोपति विश्वास, तपन मजूमदार, भवेन सरकार, निर्मल हाल्दार, रविन्द्र धर और तारापद सरकार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।







