पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्ट्रीट लाइट परियोजना का शुभारंभ

Spread the love

नगला में 1 करोड़ से 140 स्ट्रीट लाइटों का शिलान्यास

नगर पालिका नगला क्षेत्र में रोशनी बढ़ाने को ऐतिहासिक पहल शुरू

नगला को सुरक्षित और सुंदर बनाने की दिशा में बड़ा कदम

 

नगला। नगर पालिका परिषद नगला क्षेत्र में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से स्थापित की जाने वाली 140 स्ट्रीट लाइटों के कार्य का बुधवार को विधिवत शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने नगर पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला के साथ भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर विरोधियों द्वारा भ्रामक तथ्यों के माध्यम से नगला के विकास कार्यों को बाधित करने का प्रयास किया गया, जिससे विगत वर्षों में क्षेत्र का अपेक्षित विकास नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि नवगठित नगर पालिका परिषद के गठन एवं चुनाव संपन्न होने के बाद अब बोर्ड अध्यक्ष और सभासद क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। नगला को सुंदर एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में स्ट्रीट लाइटों की स्थापना को उन्होंने एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम बताया।

नगर पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला ने कहा कि वे लगातार घर-घर जाकर नागरिकों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनके त्वरित समाधान के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा पूर्व में पूरे नगला क्षेत्र में वाटर हार्वेस्टिंग योजना लागू की गई थी और अब स्ट्रीट लाइट स्थापना का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका पूर्व विधायक के मार्गदर्शन में विकास कार्यों को गति दे रही है और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, सभासद सुनील रुहेला, गोपाल जोशी, धनुज यादव, सुरेंद्र यादव, सुनील प्रसाद, अजय बंसल, अधिशासी अधिकारी विजय बिष्ट, रामू बिष्ट, नारायण अरमोली, गंगा पपोला, कैलाश जोशी, काली चरण, पारस जोशी, हरीश जोशी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *