पंतनगर की डाबर यूनिट में महिलाओं को किया जागरूक, साइबर व मानव तस्करी से बचाव की दी जानकारी
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में डाबर यूनिट पंतनगर में महिलाओं को किया जागरूक
एसएसपी अजय गणपति की पहल: सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर महिलाओं को किया जागरूक
पंतनगर में अजय गणपति की मुहिम, महिलाओं को डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के बताए तरीके
रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में जनपद ऊधम सिंह नगर की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और साइबर अपराध प्रकोष्ठ द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पंतनगर स्थित डाबर इंडिया लिमिटेड यूनिट में कार्यरत महिलाओं को मानव तस्करी, महिलाओं से संबंधित अपराधों तथा साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
अभियान प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। टीम ने महिलाओं को ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया पर बढ़ते साइबर अपराधों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया। साथ ही फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग करने के तरीके भी बताए गए।
पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार के साइबर अपराध या आपात स्थिति में तुरंत टोल फ्री नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in� पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, जिससे समय रहते उचित कार्रवाई संभव हो सके।
इस अवसर पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व साइबर अपराध प्रकोष्ठ की टीम में प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य, निरीक्षक रीता चौहान, महिला कांस्टेबल ज्योति चौधरी, दीपा कुंवर तथा प्रियंका कोरंगा मौजूद रहीं।







