Ajay Ganpati के निर्देशन में अटरिया माता मंदिर चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

अटरिया माता मंदिर में हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर। Ajay Ganpati के निर्देशन में पंतनगर पुलिस ने अटरिया माता मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नकदी भी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार 26 फरवरी 2026 को वादी पंकज गौड़ पुत्र नन्हे बाबू शर्मा निवासी रम्पुरा, कोतवाली रुद्रपुर ने पंतनगर थाने में तहरीर देकर बताया कि अटरिया माता मंदिर में दो अज्ञात चोरों ने मंदिर में रखे छह दान पात्रों को तोड़कर उनमें रखी नकदी चोरी कर ली। मामले में पुलिस ने मुकदमा संख्या 30/2026 धारा 305(डी) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी पंतनगर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पंतनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सुरागरसी-पतारसी करते हुए आरोपी की पहचान कर ली।
पुलिस ने 6 मार्च 2026 को कार्रवाई करते हुए आरोपी राम किशन उर्फ किशन (18) पुत्र स्वर्गीय कप्तान सिंह निवासी तीन पानी डैम, चौहान मार्ट के ऊपर, कोतवाली ट्रांजिट कैम्प, जिला ऊधमसिंहनगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 8,108 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त भगवा रंग के कपड़े का एक टुकड़ा बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि मामले में दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
थानाध्यक्ष नन्दन सिंह रावत, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल नितिन कुमार और कांस्टेबल हरी सिंह।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *