*_पहले माता-पिता को जान से मारा, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान_*

Spread the love

*_पहले माता-पिता को जान से मारा, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान_*

नांदेड़: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक दंपती और उनके दो बेटों के मौत की गुत्थी को सुलझा लिया है. पुलिस के मुताबिक, दोनों भाइयों ने पहले अपने माता-पिता को जान से मारा और उसके बाद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली.माना जा रहा है कि, यह घटना आर्थिक तंगी की वजह से हुई है. गुरुवार सुबह को महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में दो अलग-अलग जगहों पर एक ही परिवार के चार सदस्य संदिग्ध हालत में मृत पाए गए थे. पुलिस इस मामले की जांच सामूहिक आत्महत्या मानकर कर चल रही थी.

पुलिस के मुताबिक, सुबह मुदखेड़ तहसील के ज्वाला मुरार गांव स्थित अपने घर में एक खाट पर रमेश सोनाजी लखे (51) और उनकी पत्नी राधाबाई लखे (45) के शव मिले. उसके कुछ घंटों बाद, उनके बेटों, उमेश (25) और बजरंग (23) की लाशें बाद में गांव से कुछ किलोमीटर दूर मुगत रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिलीं.

पुलिस ने कहा कि जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से यह पुष्टि हुई है कि, उमेश और बजरंग ने घर पर सोते समय अपने माता-पिता का गला घोंट दिया और बाद में चलती ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया.

 

एक पुलिस ऑफिसर ने कहा कि रमेश को कथित तौर पर पैरालिसिस था और वह लंबे समय से बीमार रहता था, जिससे परिवार पर पैसे की तंगी बढ़ गई थी.रिपोर्ट में कहा गया है कि परिवार एक कच्चे घर में रहता था और उनके पास ऐसी जमीन थी जिस पर खेती नहीं होती थी. अफसर ने कहा कि, चल रही जांच के तहत बयान दर्ज किए गए हैं, जिसमें उस दुकानदार का बयान भी शामिल है, जिससे भाई-बहन ने रेलवे ट्रैक की तरफ जाते समय सुपारी खरीदी थी. पुलिस ने उमेश और बजरंग पर मर्डर का आरोप लगाया है. हालांकि, पुलिस ने घटना की हर एंगल से जांच कर रही है


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *