*_कांग्रेस ने केरल चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट_*
नई दिल्ली: कांग्रेस ने 9 अप्रैल को होने वाले केरल विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 55 उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमें वी डी सतीशन, सनी जोसेफ, के. मुरलीधरन और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं.कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और एआईसीसी के संगठन इंचार्ज केसी वेणुगोपाल की केरल विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति के साथ बैठक के कुछ घंटे बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हुई. कांग्रेस की सूची में पार्टी ने पुथुप्पल्ली विधानसभा सीट से चांडी ओमन, पलक्कड़ से रमेश पिशारोडी, तरुर से केसी सुब्रमण्यम और त्रिशूर से राजन जे पल्लन को मैदान में उतारा है.
उम्मीदवारों में कोवलम असेंबली सीट के लिए एम विंसेंट, कोल्लम से बिंदु कृष्णा, वैकोम से के बिनिमोन, हरिपद सीट से रमेश चेन्निथला भी शामिल हैं. राज्य विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की यह पहली सूची है. पार्टी ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन को पारावूर से एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है. वह वर्तमान में इसी सीट से विधायक हैं.







