*_ब्राजीलियाई यात्री से 23 करोड़ रुपए की कोकीन बरामद, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर NCB को मिली बड़ी सफलता_*

Spread the love

*_ब्राजीलियाई यात्री से 23 करोड़ रुपए की कोकीन बरामद, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर NCB को मिली बड़ी सफलता_*

बेंगलुरु ग्रामीण: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो-एनसीबी ने बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ब्राजील के एक यात्री के पास से 4.5 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त की है. इस नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत 23.88 करोड़ रुपये बताई जा रही है.17 फरवरी को कतर के दोहा से आए एक व्यक्ति के बैग की चेकिंग करने पर बड़ी मात्रा में कोकीन मिली. कोकीन को महिलाओं के इस्तेमाल वाले बैग में छिपाकर ले जाया जा रहा था. आरोपी ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए कोकीन को बैग के नीचे केमिकल से बने कपड़े की परतों के अंदर रखा था. अधिकारियों ने बताया कि यात्री के चेक-इन के दौरान कोकिन बरामद हुआ.

गिरफ्तार किया गया यात्री ब्राजील का है. एनसीबी अधिकारियों आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

 

कुछ दिन पहले, कस्टम अधिकारियों ने केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रग्स की तस्करी कर रहे एक यात्री को गिरफ्तार किया था. दो अलग-अलग मामलों में, 3.39 करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा और 4.7 लाख रुपये की चरस जब्त की गई.

बैंकॉक से बेंगलुरु आए एक यात्री के सामान में 9.7 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा मिला. इसकी बाजार में कीमत लगभग 3.39 करोड़ रुपये आंकी गई है. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया और NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *