*_पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा, इन नायकों को मिलेगा सम्मान_*
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने रविवार को पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा कर दी. यह पुरस्कार प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को प्रदान किया जाता है.कर्नाटक के अंके गौड़ा और महाराष्ट्र की आर्मिडा फर्नांडीज को गुमनाम नायकों की श्रेणी में पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा. इसी प्रकार मध्यप्रदेश के भगवदास रैकवार और जम्मू कश्मीर के बृज लाल भट को गुमनाम नायकों की श्रेणी में पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा.
इसी श्रेणी में छत्तीसगढ़ के बुदरी थाती और ओडिशा के चरण हेम्ब्रम और उत्तर प्रदेश के चिरंजी लाल यादव, गुजरात के धार्मिकलाल चुन्नीलाल पंड्या शामिल हैं.
भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किए जाते हैं. यह सम्मान कला, सामाजिक कार्य, जन-प्रशासन, विज्ञान , व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है. पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए, जबकि पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है.
इस साल पद्म अवॉर्ड जीतने वाले लोगों की सूची
1. अंके गौड़ा
2. अर्मिडा फर्नांडीज
3. भगवानदास रायकवार
4. भिकल्या लाडक्या ढिंडा
5. बृज लाल भट
6. बुधरी ताती
7. चरण हेम्ब्रम
8. चिरंजी लाल यादव
9. धार्मिकलाल चुन्नीलाल पंड्या
10. गफरूद्दीन मेवाती जोगी
11. हैली वार
12. इंद्रजीत सिंह सिद्धू
13. के पजानिवेल
14. कैलाश चंद्र पंत
15. खेम राज सुंदरियाल
16. कोल्लक्कयिल देवकी अम्मा जी
17. कुमारसामी थंगराज
18. महेंद्र कुमार मिश्रा
19. मीर हाजीभाई कसमभाई
20. मोहन नागर
21. नरेश चंद्र देव वर्मा
22. नीलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला
23. नूरुद्दीन अहमद
24. ओथुवर थिरुथानी स्वामीनाथन
25. पद्मा गुरमेत
26. पोखिला लेखथेपी
27. पुन्नियामूर्ति नटेसन
28. आर कृष्णन
29. रघुपत सिंह
30. रघुवीर तुकाराम खेडकर
31. राजस्तपति कलिअप्पा गौंडर
32. रामा रेड्डी मामिडी
33. रामचंद्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले
34. एस जी सुशीलम्मा
35. संग्युसांग एस पोंगेनर
36. शफी शौक
37. श्रीरंग देवबा लाड
38. श्याम सुंदर
39. सिमांचल पात्रो
40. सुरेश हनागावाड़ी
41. तगा राम भील
42. तेची गुबिन
43. थिरुवरूर बक्थावत्सलम
44. विश्व बंधु
45. युमनाम जात्रा सिंह






