*_MP राज्यमंत्री के बहनोई सहित 5 तस्कर UP में गिरफ्तार, 10.4 किलो गांजा और अवैध हथियार जब्त_*

Spread the love

*_MP राज्यमंत्री के बहनोई सहित 5 तस्कर UP में गिरफ्तार, 10.4 किलो गांजा और अवैध हथियार जब्त_*

सतना। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की नरैनी पुलिस ने मध्य प्रदेश के एक राज्यमंत्री के रिश्तेदार सहित पांच अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गिरोह के पास से 10 किलो 400 ग्राम गांजा, एक 315 बोर का तमंचा, कारतूस, कार और बाइक बरामद हुई है। गिरोह मध्यप्रदेश की सीमावर्ती क्षेत्रों के रास्ते नशा तस्करी करता था।गिरफ्तार आरोपियों में एमपी की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के बहनोई का नाम सामने आने से राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई है। इससे पहले भी यह आरोपी सतना जिले की सिंहपुर पुलिस द्वारा नशीली दवा की तस्करी में गिरफ्तार हो चुका है। उस समय मंत्री प्रतिमा बागरी व उनके परिवार ने उससे सार्वजनिक रूप से संबंध खत्म करने की घोषणा कर दी थी।

 

गश्त के दौरान पकड़ में आया गिरोह

पुलिस अधीक्षक पालाश बंसल के निर्देशन में चल रहे नशा विरोधी अभियान के तहत नरैनी कोतवाली प्रभारी संदीप तिवारी व उनकी टीम मंगलवार रात गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि नरैनी–कालिंजर रोड के पेट्रोल पंप के पास कार सवार संदिग्ध खड़े हैं।

पुलिस ने घेराबंदी कर सतना जिले के रैगांव व सतना शहर क्षेत्र से आए दीपक, शैलेंद्र, तथा बाँदा-बिसंडा-देहात क्षेत्र के बुद्धविलास, महिपत और अभिलाष को दबोच लिया। कार की डिग्गी से भारी मात्रा में गांजा और कट्टा-कारतूस बरामद हुए। सभी को एनडीपीएस एक्ट में जेल भेज दिया गया।

 

कट्टे के साथ एक और गिरफ्तार

अगले ही दिन नरैनी पुलिस ने एक और कार्रवाई करते हुए सौरभ निवासी मोतियारी को 315 बोर के तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *