*_♨️✍️राममंदिर चंदा चोरी- फर्जी रसीद बुक मिली:आरोपियों को लेकर परिक्रमा मार्ग पहुंची पुलिस, यहां चोरी के नोटों के बंटवारे का शक_*

Spread the love

*_♨️✍️राममंदिर चंदा चोरी- फर्जी रसीद बुक मिली:आरोपियों को लेकर परिक्रमा मार्ग पहुंची पुलिस, यहां चोरी के नोटों के बंटवारे का शक_*

 

 

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के तीन आरोपियों लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करुणेश पांडेय को पुलिस ने 40 घंटे की रिमांड पर लिया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को आरोपियों से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की पुरानी फर्जी रसीद बुक मिली है। यह रसीद हूबहू असली की तरह दिखती है। इस पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का लोगो बना है।

 

सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि वे फर्जी रसीद काटकर चंदा देने वालों से पैसे भी ऐंठ लेते थे। शुरुआत में टिन्नू यादव, लवकुश, करुणेश, अनुकल्प समेत अन्य आरोपी जब कोई मंदिर में दान देने की इच्छा जताता था, तो उसे रसीद के तौर पर यह फर्जी रसीद दे देते थे, ताकि किसी को शक न हो। अब नई व्यवस्था के तहत रसीद ऑनलाइन मिलती है, इसलिए इन लोगों ने इन रसीदों का इस्तेमाल करना बंद कर दिया था।

 

पुलिस बुधवार को तीनों आरोपियों लेकर अयोध्या के 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के जौरा क्षेत्र पहुंची। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को शक है कि चोरी किए गए नोटों की गिनती और बंटवारा यहीं किया जाता था।

 


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *