भारतीय मजदूर संघ, जिला-उधम सिंह नगर का द्विवर्षीय सातवां सम्मेलन हुआ सम्पन्न 

Spread the love

 

भारतीय मजदूर संघ, जिला-उधम सिंह नगर का द्विवर्षीय सातवां सम्मेलन हुआ सम्पन्न

आज दिनांक- 02/11/2025, दिन- रविवार को भारतीय मजदूर संघ, जिला-उधम सिंह नगर का द्विवर्षीय सातवां सम्मेलन रुद्रपुर के आहूजा धर्मशाला में सम्पन्न हुआ, सर्वप्रथम श्रमिक गीत गाया गया तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर झण्डा रोहण कर मंच पर उपस्थित पदाधिकारियों का माल्यार्पण किया गया, भारतीय मजदूर संघ, जिला-उधम सिंह नगर के जिला सम्मेलन में उपस्थित वक्ताओं द्वारा श्रमिक समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए व राष्ट्र हित, उद्योग हित, श्रमिक हित पर वार्ता रखते हुए भारतीय मजदूर संघ की विचार धारा पर अपने विचार रखे व भारतीय मजदूर संघ, जिला-उधम सिंह नगर नव निर्वाचित कार्यसमिति गठित की गयी।

इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्णकालिक श्री रमेश चन्द्र जोशी जी, भारतीय मजदूर संघ, उत्तराखण्ड के पूर्व अध्यक्ष, वर्तमान उत्तराखण्ड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला-हरिद्वार के स्कीम वर्कर प्रभारी श्री ऋषिपाल सिंह जी, पूर्व महामंत्री, वर्तमान उत्तराखण्ड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व कार्यकर्ता विलास प्रकोष्ठ व जिला-चम्पावत के प्रभारी श्री शेखरानंद पांडेय जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्रेमा बिष्ट जी, सामाजिक कार्यकर्ता श्री अजय तिवारी जी, भारतीय मजदूर संघ, जिला-उधम सिंह नगर के अध्यक्ष श्री गणेश मेहरा, जिला मंत्री श्री दीपेन्द्र भट्ट, कोषाध्यक्ष श्री अजीत सिंह चौहान, नेस्ले मजदूर संघ, ब्रिटानिया श्रमिक संघ, डेना इंडिया श्रमिक संघ, एडिएंट कर्मकार यूनियन, चीनी मिल मजदूर संघ-किच्छा, सेटको मजदूर संघ, हैंकल मजदूर संघ, बी• सी• एच• मजदूर संघ, शिरडी (इन्फ्रा) श्रमिक संगठन, इंड्यूरेंस टेक्नोलॉजिज वर्कर्स यूनियन आदि अन्य संगठनों, यूनियनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों साथी उपस्थित थे।

भारतीय मजदूर संघ, जिला-उधम सिंह नगर की नव निर्वाचित कार्यसमिति –

अध्यक्ष- श्री दीपेन्द्र भट्ट

उपाध्यक्ष- श्री गंगा सिंह मेवाड़ी

जिलामंत्री- श्री अजीत सिंह चौहान

उपमंत्री- श्री सुरेश चन्द्र काण्डपाल

उपमंत्री- श्री राकेश कुड़ियाल

कोषाध्यक्ष- मिथलेश कुमार जोशी

कार्यालय मंत्री- श्री रूप सिंह

संगठन मंत्री- श्री सूर्य प्रताप सिंह

सह-संगठन मंत्री- श्री गोकुल काण्डपाल

संरक्षक – श्री ऋषिपाल सिंह

सदस्य – श्री महेन्द्र राम

सदस्य – श्री हर सिंह बिष्ट

सदस्य – श्री चन्दन सिंह कोरंगा

सदस्य – श्री चन्दन सिंह बिष्ट

सदस्य – श्री दीपक सिंह अल्मियां


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *