टाइगर श्रॉफ से मिले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- हमलावरों को दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब

 

टाइगर श्रॉफ से मिले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- हमलावरों को दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई फायरिंग की घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उनसे मिलने उनके आवास पर पहुंचे। शिंदे ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हमला होना बेहद चिंताजनक और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

शिंदे ने बताया कि उन्होंने इस मामले में मुंबई पुलिस आयुक्त और टाइगर श्रॉफ से बातचीत की है। पुलिस आयुक्त ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि गोलीबारी के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिंदे ने स्पष्ट कहा कि हमलावरों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement