*मां दुर्गा का संदेश नारी सम्मान, अन्याय का विरोध और मानवता की रक्षा: डॉ. गणेश उपाध्याय* *कनकपुर में दुर्गा पूजा महोत्सव में शामिल हुए उत्तराखंड कांग्रेस के महामंत्री, बंगाली समाज की सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक सद्भाव की सराहना की*

*मां दुर्गा का संदेश नारी सम्मान, अन्याय का विरोध और मानवता की रक्षा: डॉ. गणेश उपाध्याय*

 

*कनकपुर में दुर्गा पूजा महोत्सव में शामिल हुए उत्तराखंड कांग्रेस के महामंत्री, बंगाली समाज की सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक सद्भाव की सराहना की*

 

कनकपुर। उत्तराखंड कांग्रेस के महामंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय ने ग्राम सभा कनकपुर की श्याम कॉलोनी में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने बंगाली समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए मां दुर्गा के संदेश को नारी सम्मान, अन्याय के विरोध और मानवता की रक्षा से जोड़ते हुए सामाजिक एकता का आह्वान किया।

 

डॉ. उपाध्याय ने कहा कि मां दुर्गा की पूजा तभी सार्थक होगी, जब समाज में महिलाओं का सम्मान सुनिश्चित हो, बेटियां सुरक्षित रहें और उन्हें समान अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को न्याय के लिए अकेले संघर्ष न करना पड़े, यह हम सभी की जिम्मेदारी है। महिलाओं का सम्मान, गरीबों की सहायता, बच्चों को शिक्षा और समाज में भाईचारे को बढ़ावा देना ही सच्ची पूजा का संदेश है।

 

उन्होंने उत्तराखंड में बंगाली समाज सहित विभिन्न समुदायों की सांस्कृतिक परंपराओं को सराहते हुए कहा कि अलग-अलग भाषाओं और पूजा पद्धतियों के बावजूद सभी देशवासी एक ही मानवता और भाईचारे के सूत्र में बंधे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की विविधता उसकी कमजोरी नहीं, बल्कि सबसे बड़ी ताकत है।

 

डॉ. उपाध्याय ने लोगों से आह्वान किया कि वे नारी सम्मान, अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने, जरूरतमंदों की सहायता करने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लें। उन्होंने मां दुर्गा से सभी परिवारों में सुख-शांति, उत्तराखंड की समृद्धि और देश में एकता, प्रेम व प्रगति बनाए रखने की कामना की।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य, पंडित नित्यानंद चटोपाध्याय, संजय मंडल, रोबिन, संजीव विश्वास, डॉ. कार्तिक, महिपाल सिंह बोरा, सुशांत, देवाशीष, सुकुमार, केशव, कृष्णा मंडल, मीणा, ममता, कविता, अंजलि, सुमित्रा, लतिका, मालती सहित कई दर्जन लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement