*दुर्गा पूजा महोत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दी शानदार नृत्य प्रस्तुतियां* *भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने किया नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ, धर्म और संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर*

*दुर्गा पूजा महोत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दी शानदार नृत्य प्रस्तुतियां*

 

*भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने किया नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ, धर्म और संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर*

 

रुद्रपुर। शहर के वार्ड संख्या पांच स्थित जगतपुरा-मुखर्जी नगर में दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव के तहत बीती रात नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने फीता काटकर तथा मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक परंपराओं को प्रदर्शित करते हैं। मां दुर्गा की आराधना से श्रद्धालुओं को सुख-शांति और संकटों से लड़ने की शक्ति मिलती है।

 

चुघ ने कहा कि नवरात्र के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का अपनी संस्कृति और धर्म के प्रति बढ़ता जुड़ाव समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। ऐसे आयोजनों से बच्चों और युवाओं को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं भी दीं।

 

इससे पूर्व भारत भूषण चुघ ने श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी, हरिदासपुर तथा श्री दुर्गा पूजा कमेटी, धर्मनगर नंबर-दो, खानपुर के 44वें दुर्गा पूजा महोत्सव में भी पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया और कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।

 

इस दौरान जगतपुरा-मुखर्जी नगर दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष सपन साना, उपाध्यक्ष प्रश्नजीत विश्वास, महासचिव अमृतलाल, उपसचिव रवि सरकार, मुकुल मंडल, कोषाध्यक्ष तपन गोलदार, रोहित गोलदार, संरक्षक बलाई विश्वास, नारायण मंडल, अखिलेश मंडल, सुधीर सरकार, महेश राय, रणजीत सरकार, प्रदीप सरकार, अजीत मंडल, प्रदीप अधिकारी, नव कुमार साना, शंकर मंडल, हरिश्चंद्र, हरीश सरकार और विकास सरकार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

हरिदासपुर से मनोहर लाल, इंद्रपाल सिंह, मुकुंद हालदार और नरेश तपाली तथा धर्मपुर-खानपुर से राजकुमार मंडल, सुखदेव मंडल, राकेश हालदार, सूरज सिकदर और संजय सहित कई श्रद्धालु भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement