*पत्रकार महेंद्र मौर्य की पुत्री को मीना शर्मा ने दिया जन्मदिन पर आशीर्वाद*

*पत्रकार महेंद्र मौर्य की पुत्री को मीना शर्मा ने दिया जन्मदिन पर आशीर्वाद*

रुद्रपुर। वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र मौर्य की पुत्री के जन्मदिन के अवसर पर सिडकुल ढाल स्थित हनुमान मंदिर के पास, फुलसुंगा रोड पर उनके आवास पर केक सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य एवं नगर पालिका परिषद रुद्रपुर की पूर्व अध्यक्ष मीना शर्मा ने पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान मीना शर्मा ने बिटिया को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य और सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने केक सेरेमनी में प्रतिभाग कर परिवार को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों और परिचितों में उत्साह का माहौल रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement