*छठे नवरात्र पर अटरिया माता मंदिर में चुनरी अर्पित कर लिया आशीर्वाद*
*भारत भूषण चुघ सहित श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर*
रुद्रपुर। छठे नवरात्र के पावन अवसर पर सिद्धपीठ प्राचीन अटरिया माता मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत भूषण चुघ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में पहुंचकर चुनरी अर्पित की और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और निरंतर उन्नति की कामना की।
धार्मिक आयोजन के दौरान महिलाओं ने माता रानी के भजनों का गायन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर में गूंजते भजनों के बीच श्रद्धालुओं ने माता रानी का गुणगान किया और परिवार व समाज की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर भारत भूषण चुघ के साथ प्रेमपाल गंगवार, बॉबी गंगवार, अशरफी लाल मौर्य, मुकेश गुप्ता, तारा दीदी, मीना दीदी, सरोज चौहान, रामधारी गंगवार, ओमवती शर्मा, माया श्रीवास्तव, सुमन, सोमवती, संतोषी देवी, मीरा देवी, प्रभा देवी, मुन्नी देवी, दुर्गा देवी, सुधा देवी, ज्वाला देवी, राजवती देवी, राजू देवी, उर्मिला देवी, जमुना देवी और दुर्गा गंगवार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं ने माता रानी से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारा बनाए रखने की प्रार्थना की। नवरात्र के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही।


