*सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान*
*सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान* *17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, घर-घर संपर्क कर जनभागीदारी बढ़ाएंगे कार्यकर्ता*
*17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, घर-घर संपर्क कर जनभागीदारी बढ़ाएंगे कार्यकर्ता*
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए भाजपा जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए अभियान को जनभागीदारी का रूप देने का आह्वान किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ जिलाध्यक्ष कमल जिंदल के स्वागत संबोधन, दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ हुआ। संचालन राजेश तिवारी ने किया। कार्यशाला में अभियान के तहत प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा गया कि इसे जिला और मंडल स्तर तक सीमित न रखते हुए प्रत्येक बूथ और परिवार तक पहुंचाया जाएगा।
कार्यशाला में ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम की रूपरेखा भी साझा की गई। इसके तहत कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क कर परिवारों को दीप प्रज्वलित कर अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। प्रत्येक दीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में जनसेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति आभार तथा ‘विकसित भारत@2047’ के संकल्प का प्रतीक होगा।
अभियान के तहत ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से सरकारी और निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों को विकसित भारत की संकल्पना से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। विद्यालयों में ड्राइंग, भाषण समेत विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताएं और गतिविधियां आयोजित होंगी। इनमें विद्यार्थी विकसित भारत को लेकर अपने विचार, आकांक्षाएं और सपने साझा करेंगे। साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों से परिचित कराया जाएगा।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता एवं जिला नैनीताल प्रभारी विवेक सक्सेना ने कहा कि अभियान की सफलता बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनभागीदारी पर निर्भर करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को महज संगठनात्मक कार्यक्रम न मानकर समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों और परिवारों से सीधा संवाद स्थापित कर ‘विकसित भारत@2047’ के संकल्प में अधिक से अधिक लोगों को सहभागी बनाया जाए।
सक्सेना ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य किसी एक सरकार या संगठन का नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का संकल्प होना चाहिए। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और गतिविधियों की जानकारी समयबद्ध तरीके से संगठन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कार्यकर्ताओं से अभियान के सभी कार्यक्रमों को पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिला, मंडल और बूथ स्तर के पदाधिकारी आपसी समन्वय से कार्यक्रमों को धरातल पर उतारें और समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करें।
कार्यशाला में जिला महामंत्री तरुण दत्ता, कार्यक्रम संयोजक रमेश जोशी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्या, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, मोहिनी पोखरियाल, मनजीत सिंह नामधारी, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश सिंह, मीना शर्मा, वेद ठुकराल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीता सक्सेना, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश बजाज, हारून मलिक, प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र मिश्रा, स्वाति शर्मा, पिंकी चतुर्वेदी, ममता त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, मयंक तिवारी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


