श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा का सुशील गाबा व साथियों ने किया भव्य स्वागत
*सुशील गाबा ने पुष्पवर्षा कर किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा का अभिनंदन* *सुशील गाबा बोले- धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और संस्कृति से जोड़ने का माध्यम*
रुद्रपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का समाजसेवी सुशील गाबा एवं उनके साथियों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान पूरा मार्ग श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा और वातावरण भक्तिमय बना रहा।
सुशील गाबा ने शोभायात्रा में शामिल सभी झांकियों का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। उन्होंने शोभायात्रा के आयोजक श्री सनातन धर्म सभा के संरक्षक एवं मुख्य अतिथि विधायक तिलक राज बेहड़, अध्यक्ष महेश बब्बर समेत सभा, युवा मंच, स्त्री सत्संग सभा, गौ रक्षा दल, अग्रवाल सभा, अग्रवाल युवा मंच और यादव महासभा के पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत करते हुए आयोजन की सफलता पर शुभकामनाएं दीं। शोभायात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों का भी स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सुशील गाबा ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धर्म, सत्य, प्रेम, सद्भाव और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर की जनता जिस उत्साह और भाईचारे के साथ धार्मिक पर्व मनाती है, वह शहर की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत की पहचान है।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इस दौरान संजय जुनेजा, हरीश अरोरा, पवन गाबा पल्ली, जसविंदर सिंह खरबंदा, हरविंदर सिंह हरजी, ममता रानी, सीए अमित गंभीर, राम कुमार सिंह बाबा, हरीश साहनी, अमित साहनी, राजेश गंगवार, मोनू निषाद, परिमल राय, हैप्पी रंधावा, महेंद्र पाल नारंग, सौरभ नारंग, सीए आलोक चावला, संजीव भटेजा, राजदीप बठला, जावेद अख्तर, सलीम अंसारी, अरुण अरोरा, जतिन नागपाल, सोनू खुराना, गौरव खुराना, सौरभ शर्मा, मोहन लाल गाबा, रमेश कांता, शीतल गाबा, सानिया गंभीर, आशु पुजारा, सीमा बजाज, पूजा सचदेवा, मोनिका ढाली, उमा सरकार, विजय पुजारा, अशोक चुघ, अवतार सिंह, आशीष गंभीर आशु, विकास चोपड़ा, राजीव छाबड़ा, मनोज सचदेवा, अचीन नारंग, विकास ठुकराल, तुषार दुनेजा, हरपाल सिंह, जोगेंद्र बाबा, आशीष अरोरा, दीपक चावला, हरीश गाबा, मोनू गाबा, सनी गाबा, ओम प्रकाश ठुकराल, अन्नू, तिलक ग्रोवर, आयुष्मान गाबा, कनव गंभीर, अमित कक्कड़, आकाश रावत, अमित कपूर, मोहित कपूर, रोहित कपूर, अखिलेश गंगवार, राजकुमार, हरीश बिष्ट सहित सैकड़ों साथी मौजूद रहे।


