*प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के नए कुलपति*
*प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के नए कुलपति*
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल में कुलपति पद को लेकर चल रही अंतरिम व्यवस्था को समाप्त करते हुए शासन ने प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
आदेश के अनुसार प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि अथवा अग्रिम आदेश, जो भी पहले हो, तक प्रभावी रहेगी। नियुक्ति के साथ ही उन्हें विश्वविद्यालय के कुलपति पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
नए कुलपति की नियुक्ति के बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। विश्वविद्यालय से जुड़े शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों में भी नई नियुक्ति को लेकर उत्सुकता है।
