*पांच मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर पहुंचे विधायक शिव अरोरा* *भक्तों के साथ भजनों पर झूमे, कथा व्यास मनोज जी महाराज से लिया आशीर्वाद*

*पांच मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर पहुंचे विधायक शिव अरोरा*

*भक्तों के साथ भजनों पर झूमे, कथा व्यास मनोज जी महाराज से लिया आशीर्वाद*

रुद्रपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्री लक्ष्मी नारायण पांच मंदिर में सनातन धर्म सभा रुद्रपुर के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का बुधवार को समापन हुआ। समापन अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने पहुंचकर कथा श्रवण किया और व्यास पीठ पर विराजमान कथा व्यास मनोज जी महाराज का आशीर्वाद लिया।

कथा स्थल पर पहुंचते ही विधायक शिव अरोरा भक्तिमय वातावरण में रम गए। भजनों और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा पंडाल गूंजता रहा। इस दौरान विधायक ने श्रद्धालुओं के साथ भजनों पर नृत्य कर भक्ति का आनंद लिया। बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालु भी कृष्ण भक्ति में झूमते नजर आए।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सत्य, धर्म, संस्कार और भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाला माध्यम है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन धर्म की रक्षा, कर्म के प्रति समर्पण और सत्य के मार्ग पर चलने की सीख देता है।

उन्होंने कहा कि रुद्रपुर की धर्मप्रेमी जनता धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों में सदैव बढ़-चढ़कर भाग लेती है। ऐसे आयोजन सनातन संस्कृति, संस्कार और धार्मिक चेतना को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।

श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन 28 अगस्त से 2 सितंबर तक किया गया। कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा श्रवण किया और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहे।

इस अवसर पर सनातन धर्म सभा अध्यक्ष महेश बब्बर, महामंत्री विजय जग्गा, सुभाष खंडेलवाल, केवल बत्तरा, श्याम घई, मोहित बत्रा, रमेश मिड्ढा, सुरेंद्र मिड्ढा, शशि अरोरा, अशोक भल्ला, गुलशन नारंग, राकेश सुखीजा, ओम प्रकाश अरोरा, तिलक घई, नंदलाल भूड्डी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।