*खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, 15 की मौत*
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में देर रात एक बड़ा आतंकी हमला हुआ। उग्रवादियों ने विस्फोटकों से लदे वाहन को सुरक्षा चौकी से टकरा दिया, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ।
पाकिस्तानी सेना के अनुसार, इस हमले में कुल 15 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में 12 सैन्यकर्मी, दो पुलिसकर्मी और वन विभाग का एक सरकारी अधिकारी शामिल हैं। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।







