*पानी की टंकी में जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत* *लेंटर का ढोला खोलने के दौरान हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम*

Spread the love

*पानी की टंकी में जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत*

*लेंटर का ढोला खोलने के दौरान हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम*

हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र के मानपुर पश्चिम गांव में बुधवार को एक हृदयविदारक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। बेसमेंट में बनी पानी की टंकी का लेंटर खोलने के दौरान टंकी के भीतर मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आने से मां और उसके दो बेटों का दम घुट गया।

जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय सरस्वती देवी, उनके बड़े बेटे 40 वर्षीय धर्मेंद्र बिष्ट तथा छोटे बेटे खुशाल बिष्ट पानी की टंकी के लेंटर का ढोला खोलने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान टंकी में मौजूद जहरीली गैस के कारण तीनों बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल बाहर निकालकर उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण टंकी के भीतर बनी जहरीली गैस को माना जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीणों में भी घटना को लेकर गहरा दुख व्याप्त है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *