*राजकुमार ठुकराल की मौजूदगी में भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय माहौल के बीच शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा*

Spread the love

श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ किरतपुर

रुद्रपुर। ग्राम सभा किरतपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता से निकली यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण किया, जबकि श्रद्धालुओं ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया।

कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य एडवोकेट सर्वेश सिंह, प्रदीप यादव, मलखान सिंह, सर्वेश सिंह, आशीष यादव, सन्ना गुप्ता, ललित बिष्ट, दिनेश चौहान, मनोज वैष्णव महाराज, संदीप महाराज, विनीत महाराज, रोहित महाराज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *