मोदी व धामी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं : राजेन्द्र बिष्ट

मोदी व धामी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं : राजेन्द्र बिष्ट

 

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को “बारह साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण” विषयक जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

 

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार के संकल्पों, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाकर पार्टी की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

 

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास और जनसेवा की नई संस्कृति स्थापित हुई है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी साझा करें।

 

कार्यशाला में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के साथ सतत संवाद बनाए रखने पर बल दिया।

 

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, जिला महामंत्री रमेश जोशी एवं हिमांशु शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अमित पांडे एवं अमित नारंग, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, बिमला बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, नीता सक्सेना, विपिन सिंह, विवेक दीप सिंह, जिला कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सुरेंद्र चौधरी, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गेहलोत, हारून मलिक सहित मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement