*_अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने उतारा मौत के घाट_*

Spread the love

*_अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने उतारा मौत के घाट_*

उज्जैन: उज्जैन के उन्हेल थाना क्षेत्र में एक किसान की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर ही सुलझा लिया है. प्रेम में बाधा बन रहे पति को उसी की पत्नी व उसके प्रेमी ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया था. मामले में पुलिस ने 2 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है. सीएसपी विक्रम अहिरवार ने मामले का खुलासा किया है.

 

मृतक की पत्नी और गांव के ही शख्स के बीच लंबे समय से था प्रेम संबंध

 

नागदा सीएसपी विक्रम अहिरवार ने बताया “30 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पिपलियाडाबी निवासी भारत सिंह राजपूत का शव उनके खेत में पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. घटनास्थल पर भारत सिंह के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले, जिससे स्पष्ट हुआ कि उनकी किसी भारी वस्तु से हमला कर हत्या की गई है. मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की.”

 

मुखबिरों से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को मृतक की पत्नी सोनाकुंवर और गांव के ही जितेन्द्र सिंह राजपूत के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली. संदेह के आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में दोनों ने हत्या की साजिश कबूल किया है. आरोपियों ने बताया कि उनके बीच पिछले करीब पांच वर्षों से संबंध थे.

 

पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने का बना लिया था मन

 

सोनाकुंवर ने पुलिस को बताया कि उसका पति भारत सिंह शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था. साथ ही वह अपनी कृषि भूमि बेचने की तैयारी कर रहा था, जिसका वह विरोध कर रही थी. इसी बात को लेकर सोनाकुंवर और उसके प्रेमी जितेन्द्र सिंह ने भारत सिंह को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. योजना के तहत 29 मई की रात करीब 10 बजे जितेन्द्र सिंह भारत सिंह को शराब पिलाने के बहाने खेत पर ले गया. वहां दोनों ने शराब पी, जिसके बाद मौके का फायदा उठाकर जितेन्द्र ने खेत की मेड़ पर पड़े पत्थर से भारत सिंह के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *