नौकरी का झांसा देकर युवती से कराया देह व्यापार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। राजधानी देहरादून में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती को देह व्यापार में धकेलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पटेलनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता हरिद्वार की रहने वाली बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी आमिर निवासी चिलकाना, सहारनपुर ने युवती को देहरादून की एक कंपनी में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। भरोसे में आकर युवती देहरादून पहुंची, जहां आरोपी ने उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।
आरोप है कि आरोपी ने युवती की इच्छा के विरुद्ध उसे अपने दोस्तों के पास भेजकर गलत काम कराया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और लगातार ब्लैकमेल कर चुप रहने का दबाव बनाया।
मंगलवार को पीड़िता ने पटेलनगर थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बुधवार को आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों और आरोपी के साथियों की तलाश में जुटी हुई







