ऊधमसिंहनगर में सघन सत्यापन अभियान, कई स्थानों पर चालान
पंतनगर, किच्छा व खटीमा क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सत्यापन अभियान
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को पुलिस का जनपदव्यापी सत्यापन अभियान
ऊधमसिंहनगर। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में गुरुवार को वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया। देहरादून पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत जनपद के सभी थाना एवं कोतवाली क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने किरायेदारों, बाहरी श्रमिकों तथा संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन जांच की गई और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस एक्ट की धाराओं में चालान की कार्रवाई की गई।
थानावार कार्रवाई
कोतवाली जसपुर क्षेत्र के कस्बा बाजार व मोहल्ला छिपियान में 26 सत्यापन कर 5 चालान किए गए। कोतवाली कुंडा क्षेत्र के सूर्या एवं शिवराजपुर पट्टी चौकी क्षेत्रों में 9 सत्यापन किए गए, जहाँ धारा 81 के तहत 6 चालान तथा 3 कोर्ट चालान किए गए। कोतवाली काशीपुर क्षेत्र में अभियान के दौरान स्थिति शून्य रही।
कोतवाली आईटीआई क्षेत्र के कुण्डेश्वरा में 12 सत्यापन कर धारा 81 व 83 के तहत 6 चालान किए गए। कोतवाली बाजपुर क्षेत्र में मुडियाकला, महेशपुरा व बन्नाखेड़ा में 18 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। कोतवाली गदरपुर क्षेत्र के कस्बा बाजार में 10 सत्यापन किए गए।
थाना दिनेशपुर के चक्की मोड़ क्षेत्र में 6 सत्यापन कर 5 चालान किए गए। कोतवाली पंतनगर क्षेत्र की संजय व मस्जिद कॉलोनी में 89 सत्यापन कर 15 चालान किए गए। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में 37 सत्यापन कर धारा 83 के तहत 1 चालान किया गया।
कोतवाली रुद्रपुर के रामपुरा क्षेत्र में 14 सत्यापन कर धारा 83 के तहत 6 चालान किए गए। कोतवाली किच्छा क्षेत्र के वार्ड 13, 14, कुरैशी मोहल्ला व बोरिंग गली में सर्वाधिक 110 सत्यापन किए गए। थाना पुलभट्टा क्षेत्र के सरौली कला व बरा में 14 सत्यापन किए गए।
कोतवाली सितारगंज क्षेत्र में कस्बा, सिडकुल, सरकड़ा व शक्तिफार्म क्षेत्रों में 35 सत्यापन किए गए। कोतवाली नानकमत्ता क्षेत्र में 10 सत्यापन कर 1 चालान किया गया। कोतवाली खटीमा क्षेत्र के चकरपुर व मझौला में 42 सत्यापन कर धारा 81 व 83 के तहत 3 चालान किए गए। थाना झनकईया क्षेत्र में 25 सत्यापन कर 5 चालान किए गए।
पुलिस ने अभियान के माध्यम से स्पष्ट किया कि बिना सत्यापन किरायेदार या बाहरी व्यक्ति रखने वालों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे अपने घर या प्रतिष्ठान में रहने वाले बाहरी व्यक्तियों का विवरण अनिवार्य रूप से संबंधित थाने में दर्ज कराएं।







