💥 *बड़ी खबर*💥
*पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुआ ब्लास्ट, अब 31 की मौत, 169 से ज्यादा घायल*
यह धमाका इस्लामाबाद के शहजाद टाउन इलाके में स्थित तरलाई इमामबाड़े (शिया मस्जिद) में जुमे की नमाज के दौरान हुआ। शुरुआती जांच के मुताबिक, एक आत्मघाती हमलावर ने मस्जिद के मुख्य द्वार पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोके जाने के बाद खुद को उड़ा लिया। जिसमें करीब 31 लोगों की मौत हुई है, जबकि 169 से ज्यादा लोग घायल हैं। मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है, पुलिस के अनुसार हमलावर का संबंध ‘फ़ितना अल-ख्वारिजी’ (TTP) से होने का संदेह है, हालांकि अभी तक किसी आतंकी संगठन ने आधिकारिक तौर पर जिम्मेदारी नहीं ली है। यह ब्लास्ट ऐसे समय में हुआ है जब उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवाकत मिर्जियोयेव पाकिस्तान दौरे पर हैं।






