*बाड़मेर: बड़ी कार्रवाई ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 85 करोड़ की MD बरामद, बड़ी मात्रा में केमिकल जब्त*

Spread the love

*बाड़मेर: बड़ी कार्रवाई ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 85 करोड़ की MD बरामद, बड़ी मात्रा में केमिकल जब्त*

 

राजस्थान के सरहदी जिले बाड़मेर में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में संचालित अवैध एमडी ड्रग्स फैक्ट्री से करीब 40 किलो अवैध एमडी बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 85 करोड रुपये आंकी जा रही है. इसके अलावा फैक्ट्री से जब्त सामग्री से करीब 50 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स/मादक पदार्थ तैयार किया जा सकता था

 

पुलिस ने इस मामले में मौके से मकान मलिक को गिरफ्तार करने के साथ ही तीन अन्य आरोपियों को नामजद किया है. इसमें एक फौजी भी शामिल है. एसपी नरेंद्र सिंह मीना में शुक्रवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी कार्रवाई का खुलासा किया

 

*बाड़मेर एसपी ने क्या कहा*

 

एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि गुरुवार को डीएसटी टीम को पुलिस थाना सदर बाड़मेर के हल्का क्षेत्र केरली, आदर्श चवा में एक मकान में अवैध एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मिली थी. जिसपर डीएसटी और पुलिस टीम ने गुरुवार को मौके पर पहुंच कर भैराराम पुत्र हनुमानाराम जाट के मकान पर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ एमडी बनाने के उपकरण, प्रयुक्त केमीकल बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की. उन्होंने बताया कि मौके से 39 किलो 777 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी, 99 किलो 931 ग्राम केमीकल जब्त किया गया है. जब्त साम्रगी की कीमत करीब 85 करोड़ रुपये आंकी गई है. पुलिस ने मौके से मकान मालिक भैराराम पुत्र हनुमानाराम जाट निवासी केरली, आदर्श चवा को गिरफ्तार किया है. जबकि इस फैक्ट्री का मास्टरमाइंड कुख्यात तस्कर मोटाराम पुत्र वीरमाराम जाट निवासी केरली, आदर्श चवा व इसके सहयोगी दिनेश गिरी पुत्र अचलगिरी स्वामी निवासी रावतसर व एक अन्य फौजी हैं, जो मौके से फरार हैं. इस प्रकरण में कुल 3 आरोपियों को नामजद किया गया है. इस पुलिस थाना सदर में मामला दर्ज करके मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क के संबंध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है

 

*केमिकल और उपकरण जब्त किए*

 

एसपी ने बताया कि गुरुवार रात को एनसीबी जोधपुर मय टीम के मौके पर पहुंचने पर पुलिस व एनसीबी टीम द्वारा उपकरण मशीनो, केमिकल, मादक पदार्थ की जांच शुरू की गई. पुलिस ने मकान से ड्रग्स बनाने के मशीनें, रासायनिक पदार्थ व सामग्री जब्त मकान के एक कमरे के अन्दर मादक पदार्थ एमडी बनाने के मशीन, एमडी के घटक अवैध मादक पदार्थ बनाने का मिश्रित तरल पदार्थ को तैयार होने के लिए छत पर बिछाए तिरपाल पर सुखाए गए एमडी 39 किलो 777 ग्राम बरामद किया गया

 

*यह किया बरामद*

 

इसके अलावा 6 जरीकनो मे भरा 99 किलो 931 ग्राम लिक्विड केमिकल, कांच के 19 बर्तन, वैक्यूम पंप, सेक्शन पाइप, डिजिटल थर्मामीटर, किमा, कांच का प्लेक्स, लोहे की भट्टी, 3 कांच के जार, एक डी फ्रिज, 4 बिलोना मशीन. तीन स्टैंड लोहे के, 2 प्लाटिस्क की टंकी 100 लीटर की, केसरोल के खाली खोखे, एक इलेक्ट्रिक कांटा जब्त किया गया. 2 लग्जरी वाहन मौके से जब्त किए गए हैं


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *