होली चाइल्ड स्कूल में 77वाँ गणतन्त्र दिवस मनाया गया
होली चाइल्ड के प्रांगण में 77 वें गणतन्त्र दिवस को बड़े उत्साह व देशभक्ति की भावना से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर के जाने माने उद्योगपति व समाज सेवी माननीय श्री योगराज बत्रा जी के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। तत्पश्चात् सामूहिक राष्ट्रगान किया गया। राष्ट्रीय गान के पश्चात् मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने गायन, सांस्कृतिक नृत्यों और देशभक्ति नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने भी काव्य पाठ और भावपूर्ण गीतों से इसमें भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के वाइस चेयरमैन श्री विकास बत्रा जी और प्रधानाचार्य श्री एम. दुबे ने सभा को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरणादायक बातें बताईं और उनका उत्साह बढ़ाया। जिससे हर्षोल्लास और देशभक्ति का प्रसार हुआ। उत्सव का समापन मिठाई वितरण के साथ हुआ।
इस अवसर पर संस्था के सरपरस्त श्री योगराज बत्रा, चेयरमैन श्री रोहिताश बत्रा, वाइस चेयरमैन श्री विकास बत्रा, एम॰डी॰ श्रीमती पूजा बत्रा, श्री विनय बत्रा, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मिंटू दूबे, उप-प्रधानाचार्य (एडमिन) श्री प्रदीप कुमार जोशी, उप-प्रधानाचार्या (अकादमिक) श्रीमति मंजू अधिकारी एवं समस्त शिक्षकों ने सभी को हार्दिक शुभकामनाऐं दीं।







